क्या हो अगर जिस लेखक की कहानी आप पढ़ रहे हैं, वह खुद महीनों पहले गायब हो चुका हो? पढ़िए यह रोंगटे खड़े कर देने वाली लेखक की भूतिया कहानी!
कहानी की शुरुआत – लेखक की भूतिया कहानी
दिनांक: 8 अक्टूबर 2026
रात के ठीक 12:00 बज रहे थे। कमरे में सन्नाटा था और लकड़ी की पुरानी टेबल पर एक लेखक— झुककर चुपचाप एक भूतिया कहानी लिख रहा था।
दिन बीतते गए, हफ्ते गुजरते गए और वह लगातार हॉरर कहानियां लिखता गया, लिखता गया, लिखता गया…
उस लेखक की भूतिया और डरावनी कहानियां इतनी भयानक होती थीं कि जो भी उन्हें एक बार पढ़ लेता, उसे तब तक चैन नहीं मिलता जब तक वह उसकी अगली कहानी न पढ़ ले। उसकी रचनाओं में एक अजीब सी गहराई और खौफ था। जो उसकी कहानी पढ़ता, उसकी रातों की नींद उड़ जाती; आंखों में बस वही डरावने दृश्य घूमते रहते।
देखते ही देखते उसकी ये खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां रातों-रात पूरे इंटरनेट पर आग की तरह फैल गईं। सोशल मीडिया के हर कोने में बस उसी लेखक की चर्चा होने लगी। वह लेखक महज़ कुछ ही दिनों में एक बड़ा नाम, एक जाना-माना ब्रांड बन चुका था।
हर कोई उसके बारे में जानना चाहता था, क्योंकि उसके जैसी रूह कंपा देने वाली शैली पूरे इंटरनेट पर किसी के पास नहीं थी।
बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एक प्रसिद्ध पॉडकास्टर ने उसे अपने लाइव पॉडकास्ट पर आमंत्रित किया। उस दिन स्टूडियो का पूरा हॉल खचाखच भरा हुआ था। हजारों की संख्या में उसके प्रशंशक (Fans) वहां मौजूद थे।
लेखक ठीक पॉडकास्टर के सामने वाली कुर्सी पर बैठा था। कुछ देर सामान्य बातचीत चलने के बाद, पॉडकास्टर ने उससे ऐसा सवाल पूछा जिसने वहां बैठे हर शख्स की सांसें थाम दीं:
“आपकी कहानियां इतनी डरावनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली होती हैं कि जो उन्हें पढ़ ले, उसकी रातों की नींद उड़ जाती है। आपकी कहानियों का यह खौफनाक अंदाज़ इतना यूनिक है कि ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं लिखा। सच में, इन्हें पढ़ने के बाद बदन सिहर उठता है। आप… आप आखिर इतनी डरावनी भूतिया कहानियां लिख कैसे लेते हैं?”
स्टुडियो में पिन-ड्रॉप साइलेंट था। सभी की नजरें उस लेखक पर टिकी थीं।
लेखक ने धीरे से अपनी गर्दन उठाई, चेहरे पर एक रहस्यमयी मुस्कान लाई और शांत आवाज में कहा—
“क्या पता, मैं ही भूत हूँ… और शायद इसीलिए मैं इतनी डरावनी और रोंगटे खड़े कर देने वाली हर तरह की नई भूतिया कहानियां लिख पा रहा हूँ।“
उसके इतना कहते ही हॉल में एक पल के लिए सन्नाटा छा गया। सब एकटक उस लेखक को देखते रह गए। पॉडकास्टर के भी मुँह से शब्द गायब हो गए थे।
लेकिन अगले ही पल, पूरे हॉल में हंसी के जोरदार ठहाके गूंज उठे। सभी को लगा कि लेखक कोई मज़ाक कर रहा है। माहौल हल्का हो गया और लोग हंसने लगे। कुछ ही देर में पॉडकास्ट खत्म हुआ और सब अपने-अपने घर लौट गए।
लेकिन… इसके ठीक कुछ दिनों बाद उस लेखक का कोई अता-पता नहीं चला।
वह अचानक कहां गायब हो गया, किसी को नहीं मालूम। न उसकी कोई डिजिटल हिस्ट्री बची, न ही उसके बारे में कोई सुराग मिला। जब कुछ लोग उसकी पड़ताल करते हुए उसके बताए गए पते पर पहुंचे, तो दंग रह गए—वहाँ वैसा कोई घर था ही नहीं!
दिन पर दिन बीत गए, पर आज भी उस लेखक के बारे में दुनिया को कुछ नहीं पता।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज भी रोज उसकी वेबसाइट पर नई-नई, बेहद डरावनी भूतिया कहानियां अपने आप पब्लिश होती हैं। लेखक गायब है, पर कहानियां आज भी जिंदा हैं।
और क्या पता वह लेखक कोई और नहीं बल्कि सचिन शर्मा ही हो… जिसकी कहानी अभी आप अभी पढ़ रहे हैं”,।
—समाप्त—
सवाल-जवाब (FAQs)
क्या उसके बताए गए पते पर सच में कोई घर नहीं था?
जी हां, पुलिस और कुछ फैंस ने उस पते पर जाकर जांच की थी। वहां सिर्फ एक खाली, वीरान ज़मीन का टुकड़ा था जहां कभी कोई घर था ही नहीं।
क्या इस कहानी के लेखक ‘सचिन शर्मा’ सचमुच वही लेखक हैं जो इस वेबसाइट पर रोज कहानियां डालते हैं?
हाँ, बिल्कुल। यह वही सचिन शर्मा हैं जिनकी रूह कंपा देने वाली कहानियां आप रोज पढ़ते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या अब वे सच में इंसान रह गए हैं या उनकी जगह कोई और ले चुका है?
ऐसी ही कुछ और भूतिया कहानी 👇
• बारिश की रात अकेले घर में: बारिश की रात भूतिया कहानी
• माँ ने मरने से पहले कहा था—खिड़की मत खोलना
• अमावस की रात दरवाजे पर दस्तक | Hindi Horror Story
• Chudail Ki Kahani: जब नई बहू के शरीर में आ गई बरसों पुरानी आत्मा
• रात को दिखने लगी मरी हुई प्रेमिका | Girlfriend Horror Story in Hindi
• हनीमून की तस्वीरों में दिखी एक अनजान लड़की की असली कहानी – Haunted Hotel Story
• सच्ची भूतिया कहानी: अंधेरी गली में खोई हुई बच्ची तारा
खैर, आज की यह कहानी यहीं खत्म करता हूँ… क्योंकि मुझे अभी-अभी अपनी खिड़की के बाहर किसी के होने की आहट सुनाई दी है।
दोस्तों, यह कहानी यहीं पूरी होती है। जब मैंने इसे लिखना शुरू किया था, तब नहीं सोचा था कि यह इंटरनेट पर इतनी दूर तक फैल जाएगी।
आप भी पीछे मत हटिए, लोग इस भूतिया कहानी को पूरे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। आप भी शेयर करके इस भीड़ का हिस्सा बन जाइए। ☠️👇
Arre waah🤌✍️👌