हाथी टेम्पो और जिन्न का सफर | Jinn Story

सुनसान रात, खटारा “हाथी टेम्पो” और पिछली सीट पर बैठा एक खौफ़नाक जिन्न! जानिए एक छोटी सी जिज्ञासा ने कैसे ली ड्राइवर की जान? पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली Jinn Story


जिन्न का सफर | Jinn Story 👇

पुराने जमाने की बात है। तब सड़कों पर आज की तरह गाड़ियां नहीं चलती थीं, बल्कि लोहे के पुराने ‘हाथी टेम्पो’ हुआ करते थे—जिन्हें लोग ‘गणेश टेम्पो’ भी कहते थे।

आगे एक लंबी सी नाक (बोनट) निकला हुआ, तीन पहियों वाला वह लोहे का दैत्य जब स्टार्ट होता था, तो उसकी घर्र-घर्र की आवाज दूर तक सुनाई देती थी।

एक शाम ऐसा ही एक खटारा टेम्पो सवारियों से खचाखच भरा हुआ शहर से गांव की तरफ जा रहा था। उस भीड़-भाड़ वाली गाड़ी में आखिरी कोने पर एक अजीब सा शख्स बैठा हुआ था। कोई नहीं जानता था कि वह कौन था। वह असल में एक जिन्न था, जो इंसानी रूप में सफर कर रहा था। 

रास्ते में अंधेरा होता गया और एक-एक करके सारी सवारियां अपने-अपने अड्डों पर उतरती गईं। कोई चौराहे पर उतरा, तो कोई किसी पेड़ के पास। देखते-देखते टेम्पो बिल्कुल खाली हो गया। अब बस आखिरी सवारी वह जिन्न बच गया था।

टेम्पो एक सुनसान जगह पर रुका। ड्राइवर मंगल ने अपनी सीट से पीछे मुड़कर देखा और अकड़ कर बोला, “ओ भाई! आ गया तेरा स्टॉप, उतर और भाड़ा दे!”

जिन्न अपनी जगह से उठा और भारी आवाज में बोला, “आज जेब में एक फूटी कौड़ी भी नहीं है… पर तू फिक्र मत कर। आज के बाद तेरे इस टेम्पो का पेट्रोल कभी खत्म नहीं होगा। जिंदगी भर यह बिना एक बूंद तेल के, ऐसे ही सड़कों पर दौड़ेगा।“

मंगल हंसा और गुस्से से बोला, “दिमाग खराब मत कर भाई, पैसे दे!”

जिन ने टेम्पो के बोनट पर हाथ रखा और एक बात कही- “तू कभी भी अपने टेम्पो की पेट्रोल की टंकी खोलकर चेक मत करना।

जिस दिन तेरी नीयत डोली और तूने ढक्कन खोला, उसी दिन तेरा यह टेम्पो हमेशा के लिए थम जाएगा… और उसी पल तेरी जिंदगी भी रुक जाएंगी।“

यह कहकर वह जिन्न अंधेरे में ओझल हो गया। मंगल डर गया। 

अगले दिन से जो हुआ, उसने मंगल के होश उड़ा दिए। उसने कभी पेट्रोल पंप का मुंह नहीं देखा। हफ़्तों बीत गए, महंगाई आसमान छू रही थी, लेकिन मंगल का टेम्पो बिना एक बूंद पेट्रोल के हवा से बातें कर रहा था।

लेकिन धीरे-धीरे मंगल के दिल में एक शक की दीमक लगने लगी। वह रोज यही सोचता— “आखिर टंकी के अंदर है क्या? क्या वाकई उसने कोई जादू किया था? आखिर बिना पेट्रोल के गाड़ी कैसे चल सकती है?” यह सवाल उसके सीने में आग की तरह सुलगने लगा।

सावन की एक उमस भरी शाम थी। चारों तरफ सन्नाटा था। मंगल का सब्र अब जवाब दे चुका था। उसने मन ही मन खुद से कहा— “आज तो मैं देखकर रहूंगा कि माज़रा क्या है!”

वह टेम्पो से उतरा और सीधा आगे बढ़कर उस टंकी के ढक्कन के पास गया। उसे उस जिन्न की चेतावनी भी याद आई, लेकिन उसका कुतूहल इतना भारी था कि उसने डर को पीछे छोड़ दिया। उसने झटके से टंकी का ढक्कन खोल दिया।

ढक्कन खुलते ही अंदर से कोई पेट्रोल की महक नहीं आई, मंगल ने झुककर अंदर झांका तो देखा—अंदर कुछ नहीं था, टंकी बिल्कुल सूखी और खाली थी!

जैसे ही उसकी नजर उस खाली टंकी पर पड़ी, तभी एक ठंडी हवा का झोंका निकला। उसके हाथ से ढक्कन छूटकर नीचे गिर गया।

उसी पल, जो टेम्पो लगातार घर-घर की आवाज कर रहा था, वह भी एक भयानक सन्नाटे के साथ बंद हो गया। और इसके साथ ही मंगल का शरीर भी बेजान होकर नीचे गिर गया। 

असल में उस टेम्पो और मंगल की सांसे हमेशा-हमेशा के लिए थम चुकी थी। 

—समाप्त—


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब (FAQs)

हाथी टेम्पो क्या होता है?

यह पुराने जमाने का तीन पहियों वाला लोहे का वाहन था, जिसकी आगे लंबी नाक (बोनट) होती थी।

क्या यह सच्ची घटना है?

यह गांव-देहात में सुनाई जाने वाली एक काल्पनिक और रहस्यमयी लोक-कथा है।

जिन्न क्या होते हैं और इनका जिक्र कहाँ मिलता है?

इस्लामिक मान्यताओं और प्राचीन लोक-कथाओं के अनुसार जिन्न आग से बनी एक रहस्यमयी और अदृश्य दुनिया की योनि हैं, जो इंसानों की तरह ही दुनिया में रहते हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा जिन्न की कहानियां कहाँ पढ़ी या सुनी जाती हैं?

भारत, पाकिस्तान, अरब देशों और मध्य-पूर्व (Middle East) के ग्रामीण इलाकों में जिन्न और भूत-प्रेतों की कहानियां सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।


ऐसी ही कुछ और Jinn Stories और Horror Stories पढ़ें 👇

• जिन्न की बारात और वो रहस्यमयी रात | True Jinn Story in Hindi

• पार्क की वो बेंच जो हमेशा गीली रहती है – Park Horror Story

• अमावस की रात दरवाजे पर दस्तक | Hindi Horror Story

• गांव का आखिरी कुआं: Short Horror Story in Hindi

• Zomato Delivery Boy की डरावनी कहानी – Flat 13B का रहस्य | Real Horror Story in Hindi

• मुंबई का भूतिया फ्लैट: सस्ता किराया और दिल दहला देने वाली सच्ची हॉरर कहानी

• रात का अंजान कॉल | हिंदी रहस्यमयी कहानी


ऐसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली jinn stories और horror stories हर किसी के दिल में एक अजीब सा डर और रोमांच पैदा कर देती हैं।

अगर आपको यह देसी सस्पेंस और रहस्य से भरी कहानी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook और WhatsApp पर जरूर Share करें।

नीचे Comment करके बताएं कि क्या आपके पास भी ऐसी कोई खौफ़नाक jinn story या अजीब घटना का किस्सा है?

💖 कहानी पसंद आई? तो Like करके अपने दोस्तों तक जरूर पहुँचाएँ 👇

1 thought on “हाथी टेम्पो और जिन्न का सफर | Jinn Story”

Leave a Comment